हल्द्वानी। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर समस्त सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता एक जनवरी 2024 से हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्णय आने तक जारी रहेगी।
मंगलवार को संगठन से जुड़े सस्ता गल्ला विक्रेताओं की एक बैठक खाद्य गोदाम में हुई। जिसमें देशव्यापी हड़ताल को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने कहा कि लंबे समय से विक्रेता मानदेय की मांग कर रहे हैं। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। विक्रेताओं को कोरोना काल में वितरित किए गए राशन का लाभांश और भाड़े का भुगतान भी नहीं किया गया है। जिससे विक्रेताओं में भारी रोष है। उन्होंने सभी विक्रेताओं से हड़ताल में सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, लालकुआं ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह पपोला, हल्द्वानी शहर अध्यक्ष विशंभर कांडपाल, हल्द्वानी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह कार्की, प्रदेश कोषाध्यक्ष कुंदन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रेनू देवी, जिला उपाध्यक्ष बीना दरम्वाल, जानकी पनेरु, जिला महामंत्री अफसर परवेज, सलीम सिद्दीकी, उवेश कादरी, सरफराज अहमद, लोकेश जैन, अमित जायसवाल, नीरज बिष्ट, मुकेश सक्सेना, यतीश बिनवाल, धर्मानंद पलडिया, चंद्रकांता शर्मा, वीरेंद्र खाती, दीपचंद जोशी सहित सैकड़ों सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे।