रुड़की। परिवार के लोगों की रजामंदी नहीं होने पर भी युवती ने अपनी पसंद के युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया। इससे उसके परिजन ही दंपति के दुश्मन बन गए।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता तथा भाई मिलकर उसके पति तथा ससुराल वालों को मारने की धमकी दे रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शहर चौकी क्षेत्र के नजरपुरा गांव निवासी युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी उम्र 22 साल है। बताया कि छह नवंबर 2023 को उसने गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था।
इसके लिए उसके माता-पिता तैयार नहीं थे। उसने अपने माता-पिता की मर्जी के बिना ही धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार विवाह किया। वह अपने पति के साथ दांपत्य जीवन बिता रही है।